छत्तीसगढ़
मुक्तिधाम में 15 फीट ऊंची भगवान शिव की भव्य प्रतिमा स्थापित, मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया अनावरण
Shantanu Roy
15 Feb 2026 11:48 PM IST

x
छग
Korba. कोरबा। शहर के मोती सागर बस्ती स्थित मुक्तिधाम में अब श्रद्धालुओं को भगवान आशुतोष के साक्षात दर्शन का अनुभव मिलेगा। जेसीआई कोरबा द्वारा जनसेवा और आध्यात्मिक वातावरण के संवर्धन की दिशा में एक अनूठी पहल करते हुए मुक्तिधाम परिसर में भगवान शिव की 15 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। रविवार को प्रदेश के श्रम एवं वाणिज्य मंत्री लखन लाल देवांगन ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रतिमा का अनावरण किया और इसे आम जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर नगर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुक्तिधाम, जहाँ लोग अपने प्रियजनों को अंतिम विदाई देने गहरे दुख के साथ पहुँचते हैं, अब आध्यात्मिक शांति और मानसिक संबल का केंद्र भी बनेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री देवांगन ने कहा कि परिसर में स्थापित भगवान भोलेनाथ की यह विशाल प्रतिमा अंतिम संस्कार के लिए आने वाले परिजनों को आस्था और धैर्य का संदेश देगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महादेव का आशीर्वाद शोक संतप्त परिवारों को कठिन समय में मानसिक शक्ति प्रदान करेगा और वातावरण में सकारात्मकता का संचार करेगा।
मंत्री देवांगन इस मौके पर भावुक भी नजर आए। उन्होंने अपने महापौर कार्यकाल को याद करते हुए बताया कि मोती सागर मुक्तिधाम के कायाकल्प की शुरुआत उनके कार्यकाल में हुई थी। उन्होंने कहा कि बाद में जेसीआई कोरबा द्वारा मुक्तिधाम की जिम्मेदारी संभालने के बाद यहाँ की व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। साफ-सफाई, सुव्यवस्थित प्रबंधन और सौंदर्यीकरण के कार्यों ने इस मुक्तिधाम को शहर के अन्य सार्वजनिक स्थलों के लिए एक प्रेरक उदाहरण बना दिया है। संस्था के संरक्षक एवं वरिष्ठ सदस्य राज अग्रवाल ने वर्तमान पदाधिकारियों और सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि जेसीआई कोरबा निरंतर जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहती है। उन्होंने महाशिवरात्रि के पावन अवसर के निकट इस प्रतिमा की स्थापना को एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे मुक्तिधाम का आध्यात्मिक महत्व और बढ़ेगा तथा लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के वरिष्ठ सदस्य सज्जन अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, सुरेश चौहान, आनंद रैकवार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में आस्था, सेवा और संवेदनशीलता के मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। उपस्थित नागरिकों ने मुक्तिधाम के बेहतर प्रबंधन और आध्यात्मिक वातावरण निर्माण के लिए जेसीआई कोरबा के प्रयासों की प्रशंसा की। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि भगवान शिव की भव्य प्रतिमा न केवल परिसर की शोभा बढ़ाएगी, बल्कि शोक के क्षणों में लोगों को मानसिक शांति और धैर्य भी प्रदान करेगी। इस पहल को शहर में एक सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम के रूप में देखा जा रहा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





