छत्तीसगढ़

कोरबा में 14 फीट लंबा किंग कोबरा सड़क पार करते दिखा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Shantanu Roy
4 July 2026 7:44 PM IST
कोरबा में 14 फीट लंबा किंग कोबरा सड़क पार करते दिखा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
x
छग
Korba. कोरबा। कोरबा जिले के पसरखेत क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कोरबा-हाटी मुख्य सड़क पर एक विशाल किंग कोबरा दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि करीब 14 फीट लंबा यह जहरीला सांप सड़क किनारे नाले के पास झाड़ियों से निकलकर सड़क पार कर रहा था, जिसे देखकर स्थानीय लोग घबरा गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर अचानक इतने बड़े किंग कोबरा को देखकर कई वाहन चालक अपने वाहन रोककर दूर से ही देखने लगे। कुछ देर के लिए सड़क पर आवाजाही भी प्रभावित रही और लोग सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े रहे।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने सर्प संरक्षण और रेस्क्यू कार्य में विशेषज्ञ संस्था आरसीआरएस (रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसाइटी) को सूचना दी। सूचना मिलते ही संस्था के सदस्य अविनाश यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने घटनास्थल के चारों ओर लगभग 50 मीटर का घेरा बनाकर लोगों को दूर रखा, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो।

भारी बारिश और कठिन परिस्थितियों के बावजूद वन विभाग और आरसीआरएस टीम ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किंग कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद सांप की जांच की गई और उसे स्वस्थ पाया गया। इसके बाद किंग कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास के पास सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के जीवों को नुकसान पहुंचाना गलत है और इन्हें सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करना ही सही तरीका है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि कहीं किंग कोबरा या कोई अन्य जहरीला सांप दिखाई दे तो उसे मारने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत विभाग को सूचना दें ताकि प्रशिक्षित टीम उसे सुरक्षित पकड़ सके। स्थानीय लोगों और वन प्रबंधन समिति ने भी वन विभाग की इस कार्रवाई की सराहना की और वन्यजीव संरक्षण में सहयोग का आश्वासन दिया।
Tagsकोरबा किंग कोबरा14 फीट सांपपसरखेत कोरबावन विभाग रेस्क्यूआरसीआरएस टीमसांप रेस्क्यू ऑपरेशनछत्तीसगढ़ वन्यजीवKorba King Cobra14 feet snakePasarkhet KorbaForest Department RescueRCRS TeamSnake Rescue OperationChhattisgarh Wildlifeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story