छत्तीसगढ़

9वीं के छात्र की पिटाई, युवक ने दी हत्या की धमकी

Nilmani Pal
29 March 2024 8:35 AM IST
9वीं के छात्र की पिटाई, युवक ने दी हत्या की धमकी
x
छग

बिलासपुर। पेट्रोल गिरने की बात पर उपजे विवाद में युवक ने छात्र की पिटाई कर दी। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। गुलाब नगर हसदेव विहार मोपका निवासी विवेक पात्रे कक्षा 9वी का छात्र है। 25 मार्च को दोपहर 2 बजे बाइक में पेट्रोल लेने बसंत बिहार चौक गया था।

बोतल में पेट्रोल लेकर उसे बाइक के हैंडल में लटका कर पैदल पास के दुकान में गया। वापस लौटा तो पेट्रोल से भरी बोतल नीचे गिरा हुआ था। अचानक लोनियापारा मोपका निवासी विकास साहू आया और पेट्रोल की बात को लेकर गाली गलौच करने लगा। जान से मारने कि धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी। सिम्स में उपचार कराने के बाद छात्र ने घटना की रिपोर्ट सरकंडा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story