
x
छत्तीसगढ़
Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सरिया थाना क्षेत्र में धान खरीदी में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। साल्हेओना उपार्जन केंद्र में करीब 99.12 लाख रुपये के गबन के आरोप में समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला सहायक खाद्य अधिकारी विद्यानंद पटेल की रिपोर्ट पर दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान 15 नवंबर 2025 से 6 फरवरी 2026 के बीच 3140.80 क्विंटल धान की फर्जी ऑनलाइन एंट्री की गई। जांच में सामने आया कि वास्तविक धान और बारदाने में भारी कमी थी, जिससे लगभग 99,12,411 रुपये का नुकसान हुआ।
आरोप है कि किसानों के नाम पर फर्जी टोकन बनाकर बायोमैट्रिक और आइरिस स्कैन के जरिए सिस्टम में एंट्री की गई और राशि का गबन किया गया। पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 101/2026 के तहत धारा 316(5), 3(5) बीएनएस में केस दर्ज किया है। बताया गया कि समिति प्रबंधक पर पहले भी गबन के आरोप लग चुके हैं और उन्हें हटाया गया था, लेकिन बाद में फिर से जिम्मेदारी दी गई। इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर जांच और उच्च अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
Next Story





