छत्तीसगढ़

महिला टीचर के यहां 90 हजार की चोरी

Nilmani Pal
16 July 2023 8:52 AM IST
महिला टीचर के यहां 90 हजार की चोरी
x
छग

बिलासपुर। महिला व्याख्याता पति के साथ मायके गई। रात को दोनों वहीं ठहर गए। सुबह घर लौटे तो चोरी हो गई थी। चोर 90 हजार का जेवर ले गए थे। चुचुहियापारा गणेश नगर निवासी बी. पद्मा रोहिणी पति बी. रामाकृष्णा (45) स्वामी आत्मानंद स्कूल मस्तूरी में व्याख्याता है। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे घर में ताला लगाकर पति के साथ अपने पिता एम. पापाराव के घर खाना खाने गए थे।

रात को वहीं रुक गए। शनिवार की सुबह 6 बजे घर आए तो चोरी हो गई थी। चैनल गेट का ताला टूटा हुआ था। भीतर बेडरूम की आलमारी का लॉकर खुला था और इसके भीतर से सोने का झुमका, डायमंड की काली मोती, सोने की अंगूठी, सोने का लॉकेट सहित करीब 90 हजार के माल गायब थे। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर

Next Story