छत्तीसगढ़
राशन दुकान में 90 हजार का सामान चोरी, चावल, शक्कर और नमक की बोरियां चोरों ने किया पार
Nil dhankar
14 Sept 2022 9:09 AM IST

x
रायपुर। सरकारी राशन दुकान से 11 दिन के अंतराल में कोई अज्ञात लोगों ने 90 हजार का राशन गायब कर दिया। आरंग के समोदा में संचालित रानीसागर सहकारी दुकान में यह चोरी हुई। संचालक गौकरण साहू की रिपोर्ट के अनुसार बीते 25 अगस्त से 06 सितंबर के मध्य शासकीय उचित मूल्य दुकान का ताला तोडकर 170 बोरी चावल, 03 बोरी शक्कर एवं 02 बोरी नमक जुमला कीमती 90,000 रूपये को चोरी कर ले गया । आरंग पुलिस ने धारा 457,380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.
Next Story





