छत्तीसगढ़

9 वर्षीय किशोर की नदी में डूबने से मौत

Nilmani Pal
4 Oct 2021 4:13 PM IST
9 वर्षीय किशोर की नदी में डूबने से मौत
x

demo pic 

जगदलपुर। बोधघाट थाना क्षेत्र के हाटकचोरा में रहने वाले एक 9 वर्षीय बालक की नदी में डूबने से मौत हो गई। दो दिन के खोजबीन के बाद आज बालक का शव बाहर निकाला गया। बोधघाट थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने बताया कि शनिवार 2 अक्टूबर की रात्रि में 10.30 बजे सूचना मिली कि रेलवे पुल के नीचे अनुकूल वार्ड हाटकचोरा 9 वर्षीय अंशु देवांगन जो कि केंद्रीय विद्यालय में कक्षा चौथी का छात्र था, वह नदी में डूब गया है, जिसके बाद पुलिस टीम के साथ ही नगर सेना सेनानी संतोष मार्बल की एसडीआरएफ की टीम बच्चे को खोजने में लग गई, जहां शव को लगातार दो दिवस तक सर्चिंग ऑपरेशन चला कर खोजबीन किया जा रहा था, जिस जगह बालक डूबा था वह सर्चिंग चल रही थी. आज घटनास्थल से 2 किलोमीटर आगे बालक के शव को निकालकर एसडीआरएफ की टीम ने पुलिस को सुपुर्द कर दिया, वहीं पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


Next Story