छत्तीसगढ़

SDM के नाम का इस्तेमाल कर वसूले 9 हजार रुपए, मेडिकल संचालक ‎और ट्रैक्टर चालक ने की थाने में शिकायत

Nilmani Pal
16 March 2022 4:22 AM GMT
SDM के नाम का इस्तेमाल कर वसूले 9 हजार रुपए, मेडिकल संचालक ‎और ट्रैक्टर चालक ने की थाने में शिकायत
x

जांजगीर। जांजगीर जिले में SDM के नाम पर पैसे वसूलने का मामला सामने आया है। बताया जा रह है कि तीन लोग गाड़ी में सवार होकर पीड़ितों के घर पहुंचे थे। कहा था साहब गाड़ी में बैठे हैं। हम उनके आदमी हैं, पैसे दे दो। इसके बाद पैसे लेकर भाग गए थे। अब पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

रसौटा निवासीं मेडिकल स्टोर संचालक ‎बलीराम यादव और ट्रैक्टर चालक नंदकुमार पाटले ने मामले में शिकायत की है। अपने शिकायत में बलीराम यादव ने बताया कि 13 मार्च की शाम को वह अपने दुकान में था। इसी दौरान रात के वक्त करीब 8 बजे 3 लोग कार में सवार होकर घर आए थे। उन्होंने मेरी पत्नी से कहा था कि हम पामगढ़ एसडीएम करूण डहरिया के लोग हैं। साहब गाड़ी में हैं वो यहां नही आएंगे। हमें पैसे चाहिए। ये कहकर वे लोग 10 हजार रुपए मांगने लगे।

बलीराम ने बताया कि पैसे की बात सुनकर उसकी पत्नी ने उसे फोन किया था। जिसके बाद वो घर गया और उसने तीनों को घर से 3 हजार रुपए दे दिए। वहीं ये भी बताया गया कि इसी प्रकार वे तीनों लोग नंदकुमार पाटले के घर गए। यहां भी उन्होंने उससे 6 हजार रुपए लिए और भाग गए। कुल मिलाकर बदमाशों ने 9 हजार रुपए ले लिए थे। दोनों की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है।

Next Story