छत्तीसगढ़

सरगुजा के विभिन्न गांवों में 140 करोड़ की लागत से बनेगी 9 सड़कें

jantaserishta.com
22 Nov 2021 2:51 PM IST
सरगुजा के विभिन्न गांवों में 140 करोड़ की लागत से बनेगी 9 सड़कें
x

DEMO PIC

खाद्य मंत्री की पहल पर रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेव्हलपमेंट कॉर्पोरेशन ने की अनुमोदन। मंत्री ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति किया आभार व्यक्त।

रायपुर: खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत की पहल पर सरगुजा जिले के विभिन्न गावों में पक्की सड़क निर्माण के लिए नौ कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे जिले के सीतापुर-चिरंगा, घण्टाडही-गोविदपुर पहुंच मार्ग व पुल-पुलिया का निर्माण किया जाएगा। इसकी लागत लगभग 140 करोड़ 80 लाख रूपये है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के बस्तर सरगुजा सहित विभिन्न जिलों में नवीन सड़कें तथा उच्चस्तरीय पुल-पुलियों के निर्माण व सड़क उन्नयन के लिए रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेव्हलपमेंट कार्पाेरेशन लिमिटेड संचालक मंडल की बैठक में सरगुजा जिले में 12 कार्यों के लिए प्रशासकीय अनुमोदन प्रदान किया गया था। वर्तमान में 11 कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की कर दी गई है। इनमें 9 सड़कों के निर्माण, उन्नयन व नवीनीकरण शामिल है। इन कार्यों की स्वीकृति के लिए मंत्री भगत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है।
जिले के सीतापुर-चिरंगा, घण्टाडही-गोविदपुर मार्ग में पुल पुलिया व सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत कार्यों में केरजू से एन.एच-43 पहुंच मार्ग, पेंट से मैनपाट तक पहुंच मार्ग एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्य, सीतापुर चलता से हरांमार तक सड़क निर्माण पुल-पुलिया निर्माण कार्य, सीतापुर-बिसरपानी से सुपलगा, सोनतराई व्हाया भूसू गेरसा मार्ग का उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य, दरिमा से मैनपाट, अंबिकापुरदृदरिमा-नवानगर मार्ग (हवाई पट्टी एवं ब्लॉक मुख्यालय तक मुख्य मार्ग) निर्माण उन्नयन व नवीनीकरण कार्य शामिल है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story