छत्तीसगढ़

9 लाख की चोरी हुई रिटायर शिक्षक के घर, जांच शुरू

Nil dhankar
23 Oct 2024 5:11 PM IST
9 लाख की चोरी हुई रिटायर शिक्षक के घर, जांच शुरू
x
छग

रायगढ़। रायगढ़ में दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। जिसमें एक सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से लाखों रूपए के जेवरात को चोर ने पार कर दिया। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने अपराध कायम किया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक लोचन नगर स्थित एलआईजी 32 में रहने वाला सेवानिवृत्त शिक्षक सीताराम देवांगन अपने पूरे परिवार के साथ रहता है। बुधवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे सीतराम देवांगन की बहु उन्हें नाश्ता देने के लिए उपरी मंजिल के कमरे में गई और नाश्ता देकर जब नीचे उतरी तो देखी कि बेडरूम के अलमारी के लाॅकर में चाबी लगा हुआ है और वहां बैग बिखरा पड़ा है।

ऐसे में जब उसने लाॅकर को चेक किया, तो उसमें रखे जेवरात नहीं मिले। इसके बाद उसने अपने ससुर सीताराम देवांगन व सास को इसकी जानकारी दी। तब पहले घर में खोजबीन किया गया, लेकिन जेवरात को कुछ पता नहीं चलने पर मामले की सूचना चक्रधर नगर पुलिस को दी गई।


Next Story