छत्तीसगढ़
9 घायल एक की मौत, पिकअप और कार भिड़े, परिजनों में मच गया कोहराम
jantaserishta.com
29 April 2025 10:09 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
गरियाबंद: जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां पिकअप और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 अन्य लोग घायल हुए हैं. घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है.
जानकारी के अनुसार, यह भीषण हादसा टोनही नाला के पास मंगलवार को हुआ. पिकअप वाहन में 10 से 12 लोग सवार थे, जो छुरा से भिरालाट बारात जा रहे थे. वहीं कार में चार लोग बीजापुर से रायगढ़ की ओर यात्रा कर रहे थे. टोनही नाला के पास दोनों वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आमने-सामने भिड़ंत हो गई.
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. मृतक की पहचान की जा रही है. फिलहाल, पुलिस मामला दर्ज कर पूरे ममले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





