छत्तीसगढ़

तालाब के पास जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार, 35 हजार नकदी सहित 9 मोबाइल जब्त

Shantanu Roy
27 Aug 2021 6:08 PM IST
तालाब के पास जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार, 35 हजार नकदी सहित 9 मोबाइल जब्त
x
छत्तीसगढ़

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। महासमुंद। बसना के बामडडीह तालाब के पास जुआ खेल रहे 9 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। ये लोग रुपए का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे थे। टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा। इनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

इनके पास से टीम ने 35 हजार रुपए नगद, मोटर साइकिल व मोबाइल जब्त किया गया है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने ग्राम बामडडीह तालाब के पास जुआ खेल रहे ग्राम खटखटी निवासी विक्रम बुडेक 45 साल, कलीम खान 45 साल, ग्राम रसोडा निवासी बबलू पंडा, वार्ड क्रमांक 1 निवासी शाहिद खान, ग्राम बिटांगीपाली निवासी विनोद सहिस, वार्ड क्रमांक 13 निवासी मदन अग्रवाल, वार्ड क्रमांक 7 बसना निवासी मो. समीम, वाहिद खान, वार्ड क्रमांक 14 निवासी आकाश पीटर को पकड़ा। इनके पास एवं फड़ से 34 हजार 700 रुपए नगद, पांच बाइक और सात मोबाइल जब्त किया है।

Next Story