छत्तीसगढ़
कंस्ट्रक्शन कंपनी के दफ्तर पर रेड, जुआ खेलते 9 जुआरी दबोचे गए, सभी हैं रसूखदार
jantaserishta.com
5 April 2026 6:59 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में शनिवार रात एक कंस्ट्रक्शन कंपनी का दफ्तर जुआ फड़ में बदल गया. एसीसीयू की कार्रवाई में यहां बिल्डर और प्रॉपर्टी डीलर जुआ खेलते पकड़े गए. टीम ने मौके से 9 जुआरियों को गिरफ्तार कर 84,400 रुपए नकद, 13 मोबाइल और बीएमडब्ल्यू, थार, क्रेटा समेत 4 कार जब्त की हैं. कुल जब्ती 45.84 लाख रुपए से ज्यादा बताई गई है.
जानकारी के अनुसार, जनता कंस्ट्रक्शन के ऑफिस में जुआ खेलने की सूचना पर एसीसीयू ने दबिश दी. मौके पर फड़ जमाकर जुआ खेल रहे लोगों को घेरकर पकड़ा गया. इसके बाद सभी को सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.
पकड़े गए जुआरियों में चंद्र प्रकाश पाण्डेय (43) स्वर्णिम ऐरा सरकंडा, सागर मंगेशकर (30) मंगला गजमोहिनी, नितेश चंद शर्मा (45) आसमा सिटी फेज 2, दुर्गेश सारथी (32) जरहाभाठा मिनी बस्ती, अखिलेश त्रिवेदी (52) नेहरू नगर, अमन धर पिता उमेश धर (28) डबरीपारा, आशीष खुटे (27) कस्तूरबा नगर, रोशन सोनी (31) उसलापुर ओवरब्रिज, सृजन शर्मा (27) 36 सिटी मॉल शामिल हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





