छत्तीसगढ़

आवासीय स्कूल में 82 स्टूडेंट्स पड़े बीमार, हड़कंप

Nilmani Pal
23 Sept 2023 12:47 PM IST
आवासीय स्कूल में 82 स्टूडेंट्स पड़े बीमार, हड़कंप
x
छग

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्र अचानक बीमार पड़ गए हैं। सूचना मिली है कि 82 छात्र-छात्राएं एक साथ बीमार हुए हैं, जो इलाज के लिए राजपुर अस्पताल पहुंचे हैं।

अचानक बच्चों के बीमार होने से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल बच्चों के उपचार के लिए अधीक्षक और स्टाफ नर्स सभी बीमार बच्चों को लेकर राजपुर अस्पताल पहुंचे हैं। बता दें कि बलरामपुर का एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय काफी चर्चा में रहता है। इससे पहले भी यहां के छात्रों को खराब भोजन, दूषित पानी मिलने की खबर सामने आई थी जिसके चलते बच्चों ने सड़क पर कर हॉस्टल अधीक्षक को हटाने की मांग की थी।


Next Story