छत्तीसगढ़
रेडक्रॉस द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 81 यूनिट रक्त संग्रहित
Shantanu Roy
20 Sept 2025 10:09 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, रायगढ़ द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान अभियान का संचालन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक कर नियमित रक्तदाता बनाना है। कलेक्टर एवं रेडक्रॉस अध्यक्ष के आदेश तथा सचिव/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में, चेयरमेन मुकेश शर्मा, प्रभारी अधिकारी डॉ. एच.एस.उरांव एवं राज्य प्रबंध समिति सदस्य संतोष अग्रवाल के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। इस वर्ष स्वैच्छिक रक्तदान दिवस (01 अक्टूबर 2025) का स्लोगन है “Give Blood, Give Hope–Together We Save Lives” जो इस अभियान की भावना को सार्थक रूप में अभिव्यक्त करता है।
अभियान के अंतर्गत 18 सितम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तमनार में आयोजित शिविर में 57 यूनिट तथा 19 सितम्बर को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र किरोड़ीमल नगर में आयोजित शिविर में 24 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इन शिविरों में नगरवासियों, ग्रामीणों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदाताओं को इस अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान को जीवनचर्या का हिस्सा बनाने एवं समाज में रक्तदान के प्रति सकारात्मक संदेश फैलाने की शपथ भी दिलाई गई। रेडक्रॉस रायगढ़ की ओर से बताया गया कि सेवा पखवाड़े के दौरान आगामी 01 अक्टूबर को वृहद रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए अभी से रक्तदाताओं का पंजीयन किया जा रहा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





