छत्तीसगढ़

एएसआई का 800 रूपए चालान काटा गया

Nil dhankar
21 April 2023 2:26 PM IST
एएसआई का 800 रूपए चालान काटा गया
x

दुर्ग। पुलिस ने बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। दुर्ग पुलिस की इस कार्रवाई से अब खुद पुलिस वाले भी नहीं बच पा रहे है। दुर्ग पुलिस ने इसी क्रम में बिना हेलमेट के गाड़ी चला रहे एएसआई का 800 रूपए का चालान काटा है। एएसआई का नाम मयंक कुमार यादव है।

दरअसल, एक आम नागरिक द्वारा दुर्ग पुलिस के सोशल मीडिया एकाउंट में एएसआई गुप्तेश्वर यादव के द्वारा बिना हेलमेट बाइक चलाते हुये फोटो भेजा गया था। फोटो की जानकारी मिलने के बाद एसपी अभिषेक पल्लव ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए। यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए व्हीकल एक्ट के तहत 800 रूपए का चालान काटा गया।बता दें कि उप निरीक्षक मायंक यादव भिलाई नगर थाना में पदस्थ है। जवान के खिलाफ धारा 194( घ) ( बिना हेलमेट वाहन चलाना) और 50(2) (वाहन में गलत तरीके से नंबर लिखना) की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

Next Story