कंस्ट्रक्शन एरिया में रखे 80 सेंटरिंग पाइप हुए चोरी, अकाउंटेंट ने पुलिस से की शिकायत

रायपुर के दीनदयाल नगर थाना इलाके में भी एक चोरी का मामला पहुंचा है । रविंद्र जैन नाम के एक अकाउंटेंट ने शिकायत की है कि उनकी कंस्ट्रक्शन कंपनी का कुछ काम रायपुरा के बंकिम शुक्ला नाम के व्यक्ति के मकान में चल रहा था। यहां कंपनी के कंस्ट्रक्शन में इस्तेमाल होने वाले सेंटरिंग पाइप रखे गए थे। देर रात चोरों ने इस मकान में धावा बोला और कंस्ट्रक्शन एरिया में रखे 80 सेंटरिंग पाइप चुरा कर अपने साथ ले गए। पुलिस को शक है कि इस मामले में एक से अधिक चोरों ने घटना को अंजाम दिया गया हो गया होगा और किसी छोटे माल वाहक वाहन का भी इस्तेमाल किया गया होगा। फिलहाल इस मामले में FIR दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





