
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी से सटे नवापारा नगर के दम्मानी कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। घर के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार ने एक मासूम की जान ले ली। हादसे में 8 वर्षीय अरहमा खान की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं स्थानीय लोगों में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। जानकारी के अनुसार, मृतका अरहमा खान पिता अब्दुल खान अपने घर की छत पर खेल रही थी। उसी दौरान क्षेत्र में हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान छत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार केवी हाईटेंशन तार से अचानक करंट फैल गया। इसी बीच अरहमा उसकी चपेट में आ गई और तेज झटके से छत से नीचे गिर पड़ी। बच्ची के नीचे गिरने की आवाज सुनते ही उसकी मां और परिजन दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्ची को तुरंत शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, अरहमा के शरीर पर करंट के गहरे निशान थे और मुंह से धुआं निकल रहा था, जो बिजली के तीव्र झटके का संकेत है।
लोगों में उबाल, बोले — “शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं”
स्थानीय लोगों ने इस हादसे को लेकर बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि घर के ऊपर से गुजर रहे इस हाईटेंशन तार की शिकायत कई बार की जा चुकी थी, लेकिन विभाग ने कभी इसे हटाने या नीचे झुकने से रोकने की कोशिश नहीं की।
गुस्साए नागरिकों ने सवाल उठाया “क्या आम लोगों की जान की कोई कीमत नहीं? क्या अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे थे?”
लोगों ने कहा कि चुनाव के समय नेता और विभागीय अधिकारी तो मोहल्ले-मोहल्ले घूमते हैं, लेकिन जनता की सुरक्षा के मसले पर हमेशा चुप रहते हैं।
पुलिस जांच में जुटी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
घटना की सूचना मिलते ही नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हादसे की पूरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है और बिजली विभाग की लापरवाही की दिशा में भी जांच की जाएगी।
इलाके में मातम और डर का माहौल
इस दर्दनाक हादसे के बाद दम्मानी कॉलोनी और आसपास के इलाके में मातम और भय का माहौल है। लोगों ने मांग की है कि पूरे क्षेत्र में जहां-जहां घरों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है, वहां तत्काल सुरक्षा उपाय किए जाएं और बिजली विभाग के जिम्मेदार अफसरों पर एफआईआर दर्ज की जाए। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि विभागीय लापरवाही से हुई हत्या है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो जन आंदोलन किया जाएगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





