छत्तीसगढ़
पुलिस की दबिश में 8 लीटर महुआ शराब जब्त, कोचिया गिरफ्तार
Shantanu Roy
19 May 2025 11:00 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला के नेतृत्व में चक्रधरनगर पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में 18 मई 2025 को ग्राम नवागांव में दबिश देकर पुलिस ने अवैध महुआ शराब रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम नवागांव निवासी श्याम लाल पाव नामक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बेचने की तैयारी कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद चक्रधरनगर पुलिस की टीम ने मौके पर रेड कार्यवाही की, जहां आरोपी श्याम लाल पाव पिता पांडव पाव, उम्र 27 वर्ष निवासी नवागांव, को पकड़कर उसके कब्जे से दो जरीकेन में कुल 8 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 800 रुपये है।
आरोपी के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 204/2025 अंतर्गत धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। विधिवत गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल वारंट पर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। इस रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रवि साय, महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर, आरक्षक अभय यादव और मिनकेतन पटेल की अहम भूमिका रही।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





