छत्तीसगढ़

दुर्ग-उतई में 8 लाख की चोरी, बीएसपी अधिकारी के घर चोरों का धावा

Nilmani Pal
8 Jun 2025 4:01 PM IST
दुर्ग-उतई में 8 लाख की चोरी, बीएसपी अधिकारी के घर चोरों का धावा
x
छग

दुर्ग। जिले के उतई थाना अंतर्गत उमरपोटी चंद्रनगर में बीएसपी अधिकारी के घर बड़ी चोरी हुई। चोरों ने घर से दो महंगे मोबाइल फोन और 8 लाख से अधिक के सोने के जेवर पार कर दिए। उतई पुलिस मामला दर्ज आरोपीयों का पता लगा रही है।

उतई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शशि कुमार उपाध्याय ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वो दल्लीराजहरा माईंस में माईंस कंट्रोलर के पद पर पदस्थ है। उसने उमरपोटी चंद्रनगर में नया मकान बनवाया है। 6 जून को उसके घर में गृह प्रवेश कार्यक्रम था।कार्यक्रम में दूर और आसपास के काफी मेहमाने आए थे। कार्यक्रम रात 9 बजे तक समाप्त हो गया। इसके बाद वो लोग परिवार के साथ रात 1 बजे तक जागते हुए बात कर रहे थे।

इसके बाद सभी लोग देर रात 1 बजे सो गये। 7 जून की सुबह 4 बजे उनका भांजा मयंक मिश्रा उठा तो देखा कि घर का मेन गेट खुला हुआ है। उसने बाहर जाकर देखा तो एक बैग पड़ा हुआ था। बैग का सारा समान बिखरा हुआ था। यह देख मयंक घबरा गया और घर के बाकी लोगों को भी जगाने अंदर गया। जब शशि उपाध्याय और बाकी घर के लोग जागे और देखा मेन गेट में जो जालीदार दरवाजा लगा है उसकी जाली कटी हुई है। उन्होंने तुरंत घर के अंदर जाकर अपना सामान चेक किया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। शशि उपाध्याय के वन प्लस नार्ड और उनकी बेटी का आई फोन और भांजे का सैंमसंग कंपनी का मोबाइल गायब था। शशि की पत्नी रीता उपाध्याय ने अपना ट्राली बैग चेक किया जिसमें से उनके सोने का हार और चेन गायब था। आसपास पता करने पर भी जब उसका कहीं पता नहीं चला तो उन्होंने उतई थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई।


Next Story