छत्तीसगढ़

विशेषज्ञ डॉक्टर से 8 लाख की ठगी

Nilmani Pal
14 Jun 2022 4:17 AM GMT
विशेषज्ञ डॉक्टर से 8 लाख की ठगी
x

दुर्ग। दुर्ग के सौभाग्य कांप्लेक्स में निजी क्लीनिक चलाने वाले नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ ठगी का शिकार हो गए। अज्ञात आरोपित ने बैंक का अधिकारी बनकर चिकित्सक से बात की। आरोपित ने कहा कि खाते में पैन नंबर अपडेट नहीं है। उसे अपडेट करने के लिए आरोपित ने एक लिंक भेजा। जिसे खोलने के बाद चिकित्सक ने आरोपित द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन किया और अपने मोबाइल पर आए ओटीपी को भी आरोपित को बता दिया। ओटीपी बताने के बाद आरोपित ने चार किश्तों में आठ लाख 82 हजार 11 रुपये निकाल लिए। चिकित्सक ने इसकी पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने बताया कि उक्त घटना 12 जून 2022 की है। डा. संजय दानी साइबर ठगी का शिकार हुए हैं। आरोपित ने 12 जून की दोपहर में उनके नंबर पर फोन किया था और उनके एसबीआइ स्थित खाते में पैन नंबर अपडेट न होने की जानकारी दी थी। इसके बाद आरोपित ने शिकायतकर्ता के खाते से आठ लाख 82 हजार रुपये निकाल लिए। चिकित्सक डा. संजय दानी ने फौरन साइबर सेल में इसकी शिकायत की। इसके बाद उन्होंने पद्मनाभपुर चौकी में घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। जांच में साइबर सेल की टीम को लगाया गया है।

Next Story