छत्तीसगढ़

8 होली स्पेशल ट्रेनें दौड़ेगी बिलासपुर रेल मंडल से होकर

Nilmani Pal
2 March 2026 1:36 PM IST
8 होली स्पेशल ट्रेनें दौड़ेगी बिलासपुर रेल मंडल से होकर
x

बिलासपुर। होली के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन से 14 फेरों के लिए 8 होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 56 फेरों की होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा।

इससे छत्तीसगढ़ समेत महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, ओड़ीशा, बिहार जैसे सात राज्यों के यात्रियों को कंफर्म बर्थ की सुविधा मिलेंगी। जबकि रेलवे ने होली के दिन दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के बीच होली मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन को नहीं चलाने का फैसला लिया है। दरअसल, होली पर्व के मौके पर बाहर काम करने वाले लोगों के घर लौटने का सिलसिला तेज हो गया है। इसके कारण ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। हालात यह हैं कि नियमित रूप से चलने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 250 से 300 तक पहुंच गई है।

वहीं, कई ट्रेनों में यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है और पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। ऐसी स्थिति को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को राहत देने और कंफर्म बर्थ की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन ने बताया कि दुर्ग, बिलासपुर और गोंदिया जैसे प्रमुख स्टेशनों से इन होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों के माध्यम से यात्रियों को दिल्ली, पटना, छपरा, मधुबनी, हजरत निजामुद्दीन, चर्लपल्ली सहित देश के विभिन्न महत्वपूर्ण गंतव्यों के लिए अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

Next Story