छत्तीसगढ़

सूरजपुर में 8 बड़ी घोषणाएं

Nilmani Pal
1 Oct 2024 11:24 AM GMT
सूरजपुर में 8 बड़ी घोषणाएं
x

सूरजपुर surajpur news । सीएम विष्णु देव साय द्वारा सूरजपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सियान सम्मान कार्यक्रम में 8 बड़ी घोषणाएं की गई है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सूरजपुर अंतर्गत 44.82 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 3 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अंतर्गत 43 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 01 कार्य का भूमिपूजन/शिलान्यास और 57.52 लाख की लागत से निर्मित 04 कार्यों के लोकार्पण के साथ ही सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सूरजपुर अंतर्गत 18.6980 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 5 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सूरजपुर अंतर्गत 2.3047 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 18 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रतापपुर अंतर्गत 2.5559 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 23 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास किया। surajpur

. ग्राम पंचायत शिवनन्दनपुर को नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा।

- ग्राम बिहारपुर में खुलेगी सहकारी बैंक की शाखा।

- पहाड़ गांव को पर्यटन का दर्जा दिलाने की घोषणा।

- सूरजपुर जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की व्यवस्था करने की घोषणा।

- भैयाथान-सूरजपुर में सड़क निर्माण की घोषणा।

- सूरजपुर महाविद्यालय में सिंथेटिक ग्राउंड बनाने की घोषणा।

- प्राथमिक शाला गोपालपुर में नवीन भवन निर्माण की घोषणा।

Next Story