छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: किशोर को धधकते अंगार में फेंकने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित की हालत स्थिर

Nil dhankar
17 July 2024 4:50 PM IST
Chhattisgarh: किशोर को धधकते अंगार में फेंकने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित की हालत स्थिर
x

एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने दी जानकारी  

छग

कोरबा korba news । करतला के पास गांव में बुधवार को दो गुट आपस में भिड़ गए। इसमें से एक गुट ने एक नाबालिग को अंगार में धक्का दे दिया। नाबालिग बुरी तरह झुलस गया। पुलिस ने इस पूरे मामले में 8 लडक़ों को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी नाबालिग हैं। chhattisgarh

chhattisgarh news घटना दोपहर की है। करतला के Village Nonnabirra ग्राम नोनबिर्रा में मंगलवार की रात अंगार में एक नाबालिग को धक्का दे दिया। नाबालिग बुरी तरह झुलस गया। घटना के संदर्भ में कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि नाबालिग और बाकी लडक़ों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

पीडि़त अपने भाईयों के साथ अंगार देखने गया था और जमीन पर बैठा था। इसके बाद वहां आरोपी लडक़ों ने उसे अंगार में धक्का दे दिया। नाबालिग के झुलसने की घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। सभी 8 आरोपियों के खिलाफ धारा 109 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। सभी को जेल भेज दिया गया है।

Next Story