छत्तीसगढ़

गोदाम में भंडारित 750 बोरी धान जब्त

Shantanu Roy
13 Jan 2023 6:07 PM GMT
गोदाम में भंडारित 750 बोरी धान जब्त
x
छग
अंबिकापुर। प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान गोदाम में भंडारित 750 बोरी धान को जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत करवाई की जा रही है। अम्बिकापुर एसडीएम शिवानी जायसवाल ने बताया कि गुरुवार को शहर के शुभम ट्रेडर्स सह दुकान सह गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। मौके पर शुभम ट्रेडस के गोदाम में छत्तीसगढ राज्य विपणन संघ की बोरी में 485 बोरी धान व साधारण बारदाना में 265 बोरी धान उपलब्ध पाया गया। संचालक सुभम गुप्ता से जानकारी लिए जाने पर उनके द्वारा बताया गया, कि 485 बोरी धान जो कि छत्तीसगढ राज्य विपणन संघ की बारदाना में है, वह धान श्याम एग्रो सूरजपुर संचालक विनय के यहां से 12 जनवरी 2022 को मेरे यहां आया है।
जो शासकीय बोरी में है तथा 265 बोरी धान किसानों से खरीदा गया है। इसके अलावा सहकारी समिति का चावल 28 बोरी गोदाम में पाया गया व खाद 110 बोरी गोदाम में पाया गया। संचालक सुभम गुप्ता के पिता अजय गुप्ता के द्वारा बताया गया कि मेरे पास खाद बेचने का लायसेंस व पॉस मशीन है, परन्तु मौके पर उपलब्ध नहीं कराया गया। उक्त धान कुल 750 बोरी को मंडी के अधिकारी की ओर से जप्त कर गवाहों के समक्ष संचालक शुभम ट्रेड्स के संचालक शुभम गुप्ता के पिता अजय गुप्ता के सुपुर्दगी में दिया गया। आगे की कार्यवाही मंडी अधिनियम के तहत की जा रही है। इस दौरान तहसीलदार भूषण मंडावी, नायब तहसीलदार संजीत पांडेय, पटवारी श्रीकांत चौबे व मंडी बोर्ड के अधिकारी मौजूद थे।
Next Story