छत्तीसगढ़

रेल विभाग के टेक्नीशियन के साथ 75 हजार की ठगी

Nilmani Pal
16 Jan 2022 10:00 AM IST
रेल विभाग के टेक्नीशियन के साथ 75 हजार की ठगी
x
रायपुर न्यूज़

रायपुर। रेल विभाग के टेक्नीशियन के साथ ठगी करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत तेलीबांधा थाने में की गई है. टेक्नीशियन ने पुलिस को बताया कि मेरे खाता से रकम निकाला जा रहा है। तब मैने अपने बैक आफ बडौदा शाखा अवंती विहार रायपुर जाकर पता किया स्टेटमेंट निकलवाया। तब पता चला कि दिनांक 01/11/2021 को लखनउ से क्रमश: 15000,10000,15000,10000 तथा दिनांक 10/11/2021 को 15000, 10000 रूपये मेरे खाता से कुल 75 हजार रूपये निकासी हो गया था। फिर खाता के रकम निकासी को तुरंत बंद करवाया। फ़िलहाल अपने खाते का एटीएम अपने पास रखा हूं, कोई अज्ञात व्यक्ति छल एवं धोखाधडी कर मेरे खाता से रकम 75 हजार रूपये निकाल ले गया।

टेक्नीशियन की शिकायत पर पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ 420 के तहत मामला दर्ज किया है.


Next Story