छत्तीसगढ़

CG के 3 लोकसभा सीटों पर 72.13% मतदान

Nilmani Pal
26 April 2024 5:42 PM IST
CG के 3 लोकसभा सीटों पर 72.13% मतदान
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में मतदान खत्म होने में करीब आधा रह गया है। शाम 6 बजे मतदान खत्म हो जाएगा। इससे पहले राजनांदगांव का मोहला-मानपुर, कांकेर लोकसभा का भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल और महासमुंद लोकसभा के बिंद्रानवागढ़ के 9 बूथों पर अपराह्न 3 बजे मतदान खत्म हो गया। शाम तक तीनों सीटों पर 72.13% मतदान हुआ है।

दूसरे चरण में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 41 प्रत्याशी मैदान में है। इन प्रत्याशियों की किस्मत 52,84,938 मतदाता तय करेंगे। इस बीच गरियाबंद में चुनाव ड्यूटी के दौरान एक जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।



Next Story