छत्तीसगढ़

रायगढ़ में 6 लोगों पर 72 हजार का जुर्माना

Shantanu Roy
25 Dec 2024 12:35 AM IST
रायगढ़ में 6 लोगों पर 72 हजार का जुर्माना
x
छग
Raigarh. रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। ऐसे में पुलिस हाईवे पर विशेष जांच अभियान चला रही है। बीते दो दिनों में 6 चालक शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ाए हैं। इसमें 1 चालक के पास लाइसेंस भी नहीं था। ऐसे में 6 चालकों समेत एक वाहन मालिक से 72 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है। शराब के नशे में वाहन चलाते पकडे़ जाने पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले का रहने वाला निलेश कुमार केंवट से 12 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया है। इसके अलावा तमनार गोढ़ी निवासी टिकेश्वर चक्रवर्ती, गोरखा निवासी रूपेश पासवान, बारद नवधा निवासी जितेन्द्र कुमार​​​​​​, पत्थलगावं का रहने वाला दिलीप कुमार से 10-10 हजार रुपए जुर्माना लिया गया है। जिले के रायगढ़, घरघोड़ा, तमनार, धरमजयगढ़ रोड के अलावा एनएच पर भी सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। दिसंबर में ही करीब 35 सड़क हादसे हो चुके हैं और इसमें 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। कई लोग घायल हुए हैं।
Next Story