छत्तीसगढ़

700 पद खाली, भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप 28 अगस्त से

Nilmani Pal
23 Aug 2024 2:20 AM GMT
700 पद खाली, भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप 28 अगस्त से
x
छग

दंतेवाड़ा dantewada news। कार्यालय जिला कौशल विकास प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी अनुसार सेफ इंटेलिजेंस सिक्योरिटी सर्विस रायपुर द्वारा कुल 700 पदों पर सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाईजर एवं लेबर पद पर भर्ती कर सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश में पदस्थ किया जाना है। dantewada

इस हेतु संस्था के द्वारा विकासखण्ड कटेकल्याण में 28 अगस्त एवं गीदम में 29 अगस्त तथा दंतेवाड़ा में 30 अगस्त 2024 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जावेगा। जिसमें जिले के सभी शिक्षित बेरोजगार युवक शामिल हो कर अपना भविष्य संवार सकते हैं। सभी प्लेसमेंट कैंप का कार्यक्रम समय प्रातः 11 बजे कटेकल्याण, गीदम एवं दंतेवाड़ा में संपन्न की जावेगी।


Next Story