छत्तीसगढ़
70 वर्षीय वृद्धा की पीट-पीट कर हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी
jantaserishta.com
2 May 2024 11:08 PM IST

x
छत्तीसगढ़
कोरबा: वनांचल क्षेत्र में निवासरत एक 70 वर्षीय वृद्धा की अज्ञात व्यक्ति ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर घटना स्थल पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी। हत्या किसने और क्यों की, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि पुलिस को एक व्यक्ति पर संदेह है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
मामला जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र श्यांग थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चिरहुट में वृद्धा इतवारी बाई पति स्वर्गीय मंगल साय घर में अकेली रहती थी। मंगलवार की रात लगभग आठ बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर घुसकर पीट-पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई और घायल अवस्था में ही रात भर घर पर पड़ी रही। दूसरे दिन जब वह घर से बाहर नहीं निकली, तो स्वजन पहुंचे। घायल देख उसे आनन फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान इतवारी बाई की मौत हो गई। इतवारी बाई की हत्या किसने और क्यों की है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के दौरान पुलिस को धोबी राम नामक युवक का नाम सामने आया। पुलिस उसे संदेही मानकर अपने स्तर पर जांच कर रही है। फिलहाल धोबीराम फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।उसके पकड़े जाने के बाद ही हत्या की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
Tagsकोरबाकोरबा न्यूज़वनांचल क्षेत्र70 वर्षीय वृद्धा की पीट-पीट कर हत्यापुलिस मामले की जांच में जुटीहत्याग्राम चिरहुटKorbaKorba NewsVananchal area70 year old woman beaten to deathpolice investigating the casemurdervillage Chirhut.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





