छत्तीसगढ़
70 लोगों ने की अपने मूल धर्म में वापसी, भावना बोहरा ने पैर पखारकर स्वागत किया
Shantanu Roy
17 Sept 2025 10:48 PM IST

x
छग
Kawardha. कवर्धा। पंडरिया विधानसभा में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में वनांचल क्षेत्रों के 70 से अधिक लोगों ने अपने मूल धर्म में वापसी की। यह पहल विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से संभव हुई। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति छात्रावास मैदान, कुई-कुकदुर में आयोजित संस्कृति गौरव सम्मान एवं अभिनंदन समारोह में घर वापसी करने वालों का पैर पखारकर स्वागत किया। कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया था। इस दौरान विधायक बोहरा ने कहा कि धर्मांतरण केवल आस्था का विषय नहीं है, बल्कि संस्कृति और पहचान से जुड़ा मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रलोभन और विदेशी फंडिंग के जरिए जनजातीय समाज को धर्मांतरण के लिए भटकाने की कोशिशें की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने धर्मांतरण रोकने के लिए धर्म स्वतंत्रता अधिनियम में संशोधन का ड्राफ्ट तैयार किया है, जिसके तहत बिना अनुमति धर्मांतरण पर 10 साल तक की सजा का प्रावधान किया गया है। विधायक बोहरा ने अपने संबोधन में विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों का उल्लेख भी किया। इनमें 3300 से अधिक पीएम आवास, मोबाइल हेल्थ लैब, निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, सड़क निर्माण, और शिक्षा व स्वास्थ्य से जुड़े प्रयास शामिल हैं। समारोह में जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, पूर्व नगर संघचालक हरीश लुनिया, मंडल अध्यक्ष बसंत वटिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। नेताओं ने इसे जनजातीय समाज की संस्कृति और पहचान को सहेजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





