छत्तीसगढ़

लावारिस इनोवा में मिला था 70 किलो गांजा, 2 महीने बाद फास्टैग ने पहुंचाया तस्कर तक, पुलिस ने दबोचा

jantaserishta.com
20 Nov 2026 7:11 PM IST
लावारिस इनोवा में मिला था 70 किलो गांजा, 2 महीने बाद फास्टैग ने पहुंचाया तस्कर तक, पुलिस ने दबोचा
x
छत्तीसगढ़.
बलरामपुर: बलरामपुर में बसंतपुर पुलिस ने 70 किलो 390 ग्राम गांजा तस्करी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सितंबर में ग्राम फुलीडुमर से महुवारी जाने वाले रास्ते पर लावारिस खड़ी इनोवा कार से 34 पैकेट गांजा जब्त किया था। गांजे की कीमत 35 लाख 19 हजार 500 रुपए और कार की कीमत करीब 15 लाख रुपए आंकी गई थी।
पुलिस के मुताबिक, 22 सितंबर 2026 को थाना प्रभारी को सूचना मिली कि ग्राम फुलीडुमर के महुवारी मार्ग के किनारे एक इनोवा कार काफी समय से लावारिस खड़ी है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो महाराष्ट्र नंबर की कार (MH 04 DY 9471) मिली।
कार लॉक थी, इसलिए मैकेनिक से उसका दरवाजा खुलवाया गया। गवाहों की मौजूदगी में तलाशी लेने पर डिक्की से भूरे टेप में लिपटे 18 पैकेट और हरी प्लास्टिक की बोरी में रखे 16 पैकेट मिले। जांच में सभी पैकेटों में गांजा मिला। कुल 70.390 किलो गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(सी) के तहत केस दर्ज किया गया।
पुलिस ने जांच के दौरान कार में लगे फास्टैग और अन्य तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान की। महाराष्ट्र के पालघर के अशोक कुमार यादव (43) को हिरासत में लिया गया। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का रहने वाला है।
पूछताछ में अशोक ने बताया कि जुलाई 2026 में वह एक साथी के साथ ओडिशा के सुंदरगढ़ गया था। वहां इनोवा में गांजा लोड किया गया। 22 सितंबर को वह गांजा लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था। उसने बताया कि वाड्रफनगर के आसपास एक ट्रक के हादसे के कारण आगे चल रही कार ने अचानक ब्रेक लगाया। उसकी इनोवा कार पीछे से टकरा गई। पुलिस कार्रवाई के डर से वह कार को कच्चे रास्ते पर खड़ी कर साथियों के साथ फरार हो गया था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया है। मामले में अन्य आरोपियों और गांजा तस्करी के नेटवर्क की जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story