छत्तीसगढ़

बैजनाथपारा में उपद्रव करने वाले 7 युवक भेजे गए जेल, DCP के निर्देश पर चेकिंग अभियान

jantaserishta.com
5 April 2026 10:23 PM IST
बैजनाथपारा में उपद्रव करने वाले 7 युवक भेजे गए जेल, DCP के निर्देश पर चेकिंग अभियान
x
देखें वीडियो.

रायपुर: डीसीपी सेंट्रल ज़ोन के निर्देशन में कोतवाली डिवीजन क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पूर्व में चिन्हांकित उपद्रव वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए शराब भट्ठियों एवं अहातों के आसपास सघन जांच की गई, जिससे असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

चेकिंग के दौरान थाना गंज क्षेत्र अंतर्गत तेलघानी नाका के पास सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर निम्नलिखित व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई—
शिवा नायक पिता बिज्जू नायक, उम्र 19 वर्ष, निवासी राम नगर शीतला तालाब के पास, थाना गुढियारी, जिला रायपुर
पिंकू उर्फ बाला जायसवाल पिता नंदलाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी अशोक नगर गली नंबर 03, थाना गुढियारी, जिला रायपुर, छत्तीसगढ़
वहीं एक अन्य कार्रवाई में इवेंट कंपनी में कार्यरत 7 युवकों के विरुद्ध भी सख्त कार्यवाही की गई, जो अपने दोस्त की ई-रिक्शा में सवार होकर शराब के नशे में खतरनाक ढंग से वाहन चलाते हुए रात्रि लगभग 01:30 बजे बैजनाथ पारा क्षेत्र पहुंचे थे। उक्त युवक वाहन के ऊपर चढ़कर उपद्रव कर रहे थे तथा आमजन में भय का वातावरण निर्मित कर रहे थे।
सभी 9 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170/126, 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट कोतवाली के न्यायालय से वारंट प्राप्त कर केन्द्रीय जेल भेजा गया।
रायपुर पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, उपद्रव करने वाले तत्वों पर नियंत्रण स्थापित करने एवं नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने हेतु निरंतर जारी रहेगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story