छत्तीसगढ़

अधिवक्ता के मकान से 7 तोला सोने का जेवर पार, जांच में जुटी पुलिस

Nil dhankar
24 Sept 2022 9:35 AM IST
अधिवक्ता के मकान से 7 तोला सोने का जेवर पार, जांच में जुटी पुलिस
x
बेमेतरा। शहर के रायपुर रोड स्थित कंडरा पारा दुर्गा मंदिर के पास एक सूने मकान का ताला तोड़कर दिनदहाड़े चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर चोरों की तालाश में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना कल की है। चोरों ने मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 50 हजार रुपए नगद समेत करीब 7 तोला सोने का जेवर को पार कर दिया। प्रार्थी अधिवक्ता लाल बहादुर शर्मा ने बताया कि कंडरा पारा स्थित किराए का मकान लिया है। रोज की तरह वह कोर्ट चला गया था और लड़का स्कूल चला गया था।

दोपहर एक बजे जब लड़का स्कूल से घर लौटा, तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। वहीं अंदर जाने पर अलमारी में रखे नगदी और सोने के जेवरात नही थे। घटना की सूचना प्रार्थी ने थाना में दी। शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी की जांच में एक युवक संदिग्ध दिखाई दे रहा है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है।


Next Story