छत्तीसगढ़

इंस्पेक्टर समेत 7 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, एसपी ने जारी की सूची

Admin2
14 March 2021 3:26 PM GMT
इंस्पेक्टर समेत 7 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, एसपी ने जारी की सूची
x
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़/अंबिकापुर। सरगुजा एसपी टीआर कोशिमा ने पुलिस अधीकारियों का तबादला किया है। किए गए इस फेरबदल में 2 निरीक्षक, 1 उप निरीक्षक समेत 4 सहायक उप निरीक्षक का नाम शामिल हैं। जारी सूची में निरिक्षक भारतद्वाज सिंह को कोतवाली थाना से रक्षित केन्द्र भेजा गया है। निरीक्षक मनोज प्रजापति को रक्षित केन्द्र से कोतवाली थाना अंबिकापुर भेजा गया है। उप निरीक्षक हरिशंकर सिंह को थाना दरिमा से रक्षित केन्द्र भेजा गया है। सहायक उप निरीक्षक राकेश यादव को थाना कोतवाली अंबिकापुर से थाना दरिमा भेजा गया है। सहायक उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे थाना गाँधीनगर से थाना कमलेश्वरपुर भेजे गए। सहायक उप निरीक्षक विजय दुबे थाना लुण्ड्रा से रक्षित केन्द्र अंबिकापुर भेजे गए और सहायक उप निरीक्षक सहदेव राम वर्मन थाना कमलेश्वरपुर से थाना कोतवाली अंबिकापुर भेजे गए हैं।


Next Story