छत्तीसगढ़

नदी में 7 लोग डूबे, नाव पलटने से मची चीख-पुकार

Nilmani Pal
8 Sept 2023 3:11 PM IST
नदी में 7 लोग डूबे, नाव पलटने से मची चीख-पुकार
x
छग

दंतेवाड़ा। बारसूर थाना क्षेत्र के मुचनार घाट पर यात्रियों से भरी नाव पलट गई. नाव में सात लोग सवार थे, सभी की नदी में डूबने की खबर सामने आ रही है. मौके पर ग्रामीण इंद्रावती नदी में खोजबीन करने में जुटे हैं. अभी तक किसी का कोई पता नहीं चल पाया है.

एएसपी आरके बर्मन ने बताया कि सूचना मिली है कि सात लोग नदी में डूब गए हैं. पुलिस बल के साथ गोताखोरों को भेजा जा रहा है. ग्रामीण भी खोजबीन करने में जुटे हैं. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर


Next Story