छत्तीसगढ़

गार्डन में शराब और चिकन पार्टी करते 7 लोग गिरफ्तार, बीजेपी-कांग्रेस नेता शामिल

Nil dhankar
14 Dec 2024 10:28 AM IST
गार्डन में शराब और चिकन पार्टी करते 7 लोग गिरफ्तार, बीजेपी-कांग्रेस नेता शामिल
x
छग

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ भवन के गार्डन में देर रात शराब और चिकन पार्टी का मामला सामने आया है. एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस की टीम ने छत्तीसगढ़ भवन के पीछे शराब के साथ बैठे लोगों को पकड़ने के लिए छापा मारा. जैसे ही पुलिस टीम पहुंची, वहां अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने कुल 7 लोगों को हिरासत में लिया और उनका ब्रेथ एनालाइजर से टेस्ट कराया. इसमें 4 लोग शराब पीते हुए पाए गए, जबकि 3 लोग इस मामले में साफ-सुथरे साबित हुए.

गिरफ्तार आरोपियों में भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें कांग्रेस नेता धर्मेश मौर्य, शरद शर्मा, संजय माहेश्वरी, और एस के तिवारी शामिल हैं. पुलिस ने फिलहाल 2 आरोपियों के नाम छिपाए रखा है.

सिविल लाइन पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने के आरोप में 4 आरोपियों के खिलाफ धारा 36(6) के तहत मामला दर्ज किया है. इसके बाद सभी को पेनाल्टी के तौर पर छोड़ दिया गया है.

Next Story