छत्तीसगढ़

IPS अवार्ड के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस के 7 अधिकारी चयनित

Nil dhankar
22 Feb 2024 1:09 PM IST
IPS अवार्ड के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस के 7 अधिकारी चयनित
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के 7 अफसर IPS अवार्ड हो गये हैं। उमेश चौधरी, मनोज कुमार खेलारी, रविकुमार कुर्रे, चैनदास टंडन और सुरजन राम भगत के अलावे दर्शन सिंह मरावी और झाड़ुराम ठाकुर भी आईपीएस अवार्ड हो गये हैं।

साल 2020 की वैकेंसी से 5 अफसर उमेश चौधरी, मनोज कुमार खिलारी, रवि कुमार कुर्रे, चैनदास टंडन और सुरजन राम भगत IPS अवार्ड हुए हैं। वहीं, 2021 की वैकेंसी से दो अफसर दर्शन सिंह मरावी और झाड़ुराम ठाकुर IPS अवार्ड हुए हैं। अब इन अफसरों को बाद मैं IPS बैच अवार्ड किया जायेगा। भारतीय पुलिस सेवा की शर्तों के मुताबिक अब इन अफसरों को 1 साल के लिए प्रोबेशन पीरियड में रहना होगा।


Next Story