छत्तीसगढ़

महादेव बुक के 7 गुर्गे फिर पकड़ाए, 11 मोबाइल और 3 लैपटॉप जब्त

Nil dhankar
6 Jan 2023 10:41 AM IST
महादेव बुक के 7 गुर्गे फिर पकड़ाए, 11 मोबाइल और 3 लैपटॉप जब्त
x
छग

दुर्ग। ऑनलाइन सट्टा एप महादेव बुक के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. आज सुबह दुर्ग पुलिस ने बालाघाट से 7 गुर्गों को और गिरफ्तार किया है. इन गुर्गों के पास से 11 मोबाइल, 3 लैपटॉप और कई बैंक एकाउंट भी दुर्ग पुलिस ने जब्त किया है. बालाघाट से आरोपियों को दुर्ग लाया जा रहा. पूछताछ में और भी कई राज सामने आएंगे.

महादेव बुक के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने सबसे ज्यादा कार्रवाई की है. दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि बालाघाट से आरोपियों को दुर्ग लाया जा रहा. बालाघाट का इनपुट लगातार मिल रहा था, जिस पर आज कार्रवाई की गई. इससे पहले भी दुर्ग पुलिस बालाघाट से कई गुर्गों को गिरफ्तार कर चुकी है.

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story