छत्तीसगढ़

कोंडागांव में लाखों का जुआ फड़ लगाने वाले 7 जुआरी गिरफ्तार

Shantanu Roy
20 Feb 2024 8:04 AM GMT
कोंडागांव में लाखों का जुआ फड़ लगाने वाले 7 जुआरी गिरफ्तार
x
छग
केशकाल। कोंडागांव एसपी वाय. अक्षय कुमार के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चल रहे अवैध जुआ, सट्टा, शराब बिक्री एवं अन्य प्रतिबंधित गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार की शाम केशकाल अनुविभाग के धनोरा पुलिस ने अवैध जुआ खेल रहे सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मौके पर से 90 हजार रुपए नगदी रकम एवं 11 मोटरसाइकिल भी जप्त किया गया है।

इस सम्बंध में जानकारी देते हुए धनोरा थाना प्रभारी यशवंत श्याम ने बताया कि सोमवार की शाम तकरीबन 6 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम उपरबेदी के जंगलों में कुछ लोग अवैध जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही उच्चधिकारियों के मार्गदर्शन में साइबर सेल कोंडागांव एवं धनोरा पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना किया गया।

जहां सामुहिक रूप से अवैध जुआ खेल रहे जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसमें से कुछ जुआरी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हुए। वहीं सात जुआरियों को मौके से गिरफ्तार भी किया गया। जुआरियों के कब्जे एवं फड़ से 11 मोटरसाइकिल, 90,000 रुपए नगदी एवं ताश की पत्तियां बरामद कर जप्त किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी यशवंत श्याम, सायबर सेल प्रभारी शशिभूषण पटेल, स.उ.नि. रजउराम सूर्यवंशी, प्र.आर. रोमानिउस मिंज, प्र.आर. लूमन भंडारी, आर. बीजू शोरी, अजय श्रीवास्तव, जितेंद्र मरकाम, नेहरू सोम, विजय मरकाम, महेश नेताम की अहम भूमिका रही।
पुलिस ने जिन सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है उनमें-
1. मोहम्मद इकबाल, केशकाल
2. मनीलाल नाग, धनोरा
3. चन्द्रप्रकाश देहरी, जैतपुरी
4. खिलेश्वर प्रधान, बदवर
5. देवराम नाइक, कोदोभाट
6. विकास राजपूत, धनोरा
7. देवकुमार प्रधान, धनोरा
Next Story