छत्तीसगढ़

7 जुआरी गिरफ्तार, 1 लाख 41 हजार रूपये का माल जब्त

Nilmani Pal
8 Oct 2025 3:21 PM IST
7 जुआरी गिरफ्तार, 1 लाख 41 हजार रूपये का माल जब्त
x

धमतरी। 7 जुआरी 1 लाख 41 हजार रूपये के साथ गिरफ्तार हुए है, पुलिस द्वारा लगातार जुआ, सट्टा एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम देवरी में स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ व्यक्ति ताश पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई, जहां पुलिस को देखकर कुछ जुआरी भाग निकले, जबकि 07 जुआरियों को मौके पर ही जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया।

थाना कुरूद द्वारा मामले में अपराध क्रमांक- 250/2025, धारा 3(2) जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि मात्र दो दिन पूर्व ही धमतरी पुलिस ने बेंदरानवागांव के जंगल में जुआ खेलते 09 जुआरियों को पकड़ा गया था, जिनके कब्जे से 40,200- रुपये नगद, मोबाइल फोन एवं वाहन सहित लगभग दो लाख रुपये से अधिक का माल जप्त किया गया था।

जुआरियों के नाम

1️⃣ लुभान चन्द्राकर पिता गैदलाल, उम्र 39 वर्ष, साकिन छुही, थाना केरेगांव

2️⃣ ईश्वर साहू पिता टेकराम साहू, उम्र 27 वर्ष, साकिन छुही, थाना केरेगांव

3️⃣ हुसैन लहरे पिता मनोहर लहरे, उम्र 20 वर्ष, साकिन दोनर, थाना अर्जुनी

4️⃣ वेकटेंश मराठा पिता स्व. तात्या मराठा, उम्र 36 वर्ष, साकिन संजय नगर कुरूद

5️⃣ अर्जुन चन्द्राकर पिता छोटेलाल, उम्र 56 वर्ष, साकिन भोथली, थाना कुरूद

6️⃣ धर्मेन्द्र कुमार चन्द्राकर पिता अरूण, उम्र 36 वर्ष, साकिन भोथली, थाना कुरूद

7️⃣ नेमसिंग ध्रुव पिता दुलारू राम, उम्र 35 वर्ष, साकिन भालुचुआ, थाना मगरलोड,जिला धमतरी (छ.ग.)

Next Story
null