छत्तीसगढ़

7 रोजगार सहायकों पर गिरी गाज, कलेक्टर ने पद से हटाया

Nilmani Pal
10 Feb 2022 12:35 PM IST
7 रोजगार सहायकों पर गिरी गाज, कलेक्टर ने पद से हटाया
x
छग न्यूज़

कोरबा। कलेक्टर रानू साहू ने आज बड़ी कार्रवाई की है. मिली जानकारी के मुताबिक मनरेगा कार्य में लापरवाही बरतने वाले 7 रोजगार सहायकों को पद से हटाया गया है. सभी रोजगार सहायक जनपद पंचायत करतला में पदस्थ है. साथ ही रोजगार सहायको को शोकाज नोटिस भी जारी किये गए है. व्यवस्था में कसावट लाने के लिए कलेक्टर रानू साहू ने ये कार्रवाई की है.

कलेक्टर की इस कार्रवाई से जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सकते है. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर

Next Story