छत्तीसगढ़
बिलासपुर में 7 सीजी बटालियन ने 77वें एनसीसी दिवस पर जागरूकता रैली
Shantanu Roy
23 Nov 2025 11:48 PM IST

x
छग
बिलासपुर। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) दिवस के 77वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 7 सीजी बटालियन ने आज बिलासपुर में भव्य और प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में जागरूकता रैली, विशाल ब्लड डोनेशन कैंप, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और सम्मान समारोह शामिल रहे। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, नेतृत्व और समाज सेवा की भावना को प्रबल करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत भव्य जागरूकता रैली से हुई, जिसका शुभारंभ रजनेश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस रैली में 900 एनसीसी कैडेट्स और 26 संस्थाओं ने भाग लिया। रैली रिवर यू से सिम्स हॉस्पिटल तक आयोजित की गई, जिसमें कैडेट्स ने हाथों में पोस्टर, बैनर और रचनात्मक स्लोगन लेकर “रक्तदान—एक जीवनदान” और “मानव सेवा ही राष्ट्र सेवा” जैसे संदेश दिए। नागरिकों ने तालियों और उत्साह के साथ कैडेट्स का स्वागत किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि अमित कुमार, आयुक्त नगर निगम बिलासपुर ने कहा कि एनसीसी अनुशासन, नेतृत्व और समाजसेवा का विद्यालय है। उन्होंने कैडेट्स की ऊर्जा और सामाजिक जिम्मेदारी की सराहना की और युवाओं को राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. रजनीश मूर्ति, डीन, जिला अस्पताल सिम्स बिलासपुर ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व और समाजसेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने बताया कि ब्लड डोनेशन कैंप में 150 यूनिट रक्तदान किया गया, जिससे कार्यक्रम और भी महत्वपूर्ण बन गया।
कार्यक्रम में कैडेट्स ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, नाट्य प्रस्तुति और कविताओं के माध्यम से सामाजिक जागरूकता, अनुशासन और साहस का संदेश प्रस्तुत किया। “एकता में शक्ति” विषय पर आधारित नाट्य मंचन ने उपस्थित दर्शकों की तालियाँ बटोरी। कार्यक्रम के संयोजन में कैप्टन आशीष शर्मा और अन्य कैडेट्स ने मंच संचालन किया। लेफ्टिनेंट लोकेश देवा, कर्नल, 7 सीजी बटालियन बिलासपुर ने कहा कि एनसीसी देश के युवाओं को नेतृत्व, अनुशासन, राष्ट्रीय एकता और समाज सेवा की प्रेरणा देता है।
इस आयोजन में स्थानीय नागरिकों, अभिभावकों, शिक्षकों और समुदाय के लोगों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। ब्लड डोनेशन के अवसर पर एचडीएफसी बैंक के मुख्य विकास झा ने कैडेट्स को उपहार देकर उनका योगदान सराहा। इस प्रकार 7 सीजी बटालियन ने एनसीसी दिवस के माध्यम से सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश सफलतापूर्वक प्रस्तुत किया और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





