छत्तीसगढ़

ट्रक पलटने से 7 मवेशियों की मौत, ले जा रहे थे कत्लखाना

Nil dhankar
14 Nov 2021 3:52 PM IST
ट्रक पलटने से 7 मवेशियों की मौत, ले जा रहे थे कत्लखाना
x
बड़ा हादसा

कवर्धा। जबलपुर कत्लखाना ले जाए जा रहे मवेशियों से भरा ट्रक बोड़ला थाना के बंजारी के अनियंत्रित होकर पलट गया घटना के बाद सभी मवेशी वाहन में ही फंसे हुए थे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला इस हादसे में 07 मवेशियों की मौत हो गयी और 05 घायल हुए पुलिस को सूचना मिलते ही थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कुछ देर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जिन्होंने सडक़ पर बैठकर नारेबाजी की व आक्रोश जताया। काफी देर तक हंगामा चला। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। बताया गया कि घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।




Next Story