छत्तीसगढ़
7 सटोरिये गिरफ्तार, मोबाइल से करते थे करोड़ों रुपए ट्रांजेक्शन
Rounak Dey
13 Aug 2021 2:29 PM GMT
x
छत्तीसगढ़
भाटापारा। पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा पर बड़ी कार्रवाई की है। दबिश देकर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मौके से मोबाइल, लैपटॉप, LED टीवी जब्त किया है। जानकारी के अनुसार भाटापारा पुलिस को ऑनलाइन सट्टा के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर ऑनलाइन सट्टा का खुलासा किया। 7 आरोपियों के पास से 17 मोबाइल, लैपटॉप, LED टीवी जब्त किया है। करोड़ों रूपए ऑनलाइन मोबाइल ट्रांजेक्शन करते थे। पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Next Story