छत्तीसगढ़

नकली चाबी से चुराया 7 बाइक, शातिर गिरफ्तार

Nilmani Pal
21 May 2024 4:13 PM IST
नकली चाबी से चुराया 7 बाइक, शातिर गिरफ्तार
x
छग

कोरबा। जिले की कटघोरा पुलिस ने बाइक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी से चोरी के 7 मोटर साइकिल जब्त किए गए हैं। आरोपी आशीष मनहर ने जंगल और घर में चोरी की बाइक को छुपाकर रखी थी और बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था।

आरोपी चोर ग्राम कामता जिला जांजगीर-चांपा का रहने वाला है। कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपी ने बताया कि सार्वजनिक जगह से भीड़भाड़ इलाके में मौके का फायदा उठा कर नकली चाबी से गाड़ी की चोरी किया करता था। चोरी करने के बाद उस गाड़ी को बेच देता था। उसने एक ही महीने में कई वाहनों की चोरी की और उसे बेचने की फिराक में घूम रहा था।

दरअसल, मुखबिर की सूचना पर कटघोरा पुलिस ने चोरी हुए मोटर साइकिल होंडा लियो चलाते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। आरोपी ने खुद को जिला जांजगीर-चांपा का निवासी आशीष मनहर होना बताया। बता दें कि कटघोरा और आसपास के क्षेत्र में हुई मोटर साइकिल की चोरी की घटना से परेशान थी। लगातार एक के बाद एक चोरी की घटना हो रही थी।


Next Story