छत्तीसगढ़
कबीर नगर में साढ़े 7 लाख की चोरी, मकान का ताला तोड़कर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
Nil dhankar
11 Dec 2021 10:29 AM IST

x
demo pic
रायपुर न्यूज़
रायपुर। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अब कबीर नगर इलाके में फिर एक बड़ी चोरी हो गई है। मकान का ताला तोड़कर चोर सोने चांदी के जेवर और नगदी ले उड़े हैं। चोरी गए सामान में 13 तोला सोने के जेवर, डेढ़ लाख नगदी चांदी के जेवर और मोबाइल शामिल हैं। चोरी गए माल की कुल कीमत साढ़े सात लाख रुपये आंकी गई है। वारदात 7 से 9 दिसंबर के बीच हुई है। इस दौरान मकान मालिक पूरे परिवार समेत धार्मिक यात्रा पर गया था। प्रार्थिया काजल सिन्हा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है।
Next Story





