छत्तीसगढ़

680 छग के युवक अग्निवीर बने, चयन पर बधाई

Nil dhankar
22 March 2025 3:51 PM IST
680 छग के युवक अग्निवीर बने, चयन पर बधाई
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। 6720में से 680 सफल अभ्यर्थी भारतीय सेना में अग्निवीर बनकर देश की सेवा करेंगे। अभ्यर्थी परिणाम देखने के लिए जॉइन इंडियन आर्मी के साइट www.joinindianarmy.nic.in का अवलोकन कर सकते हैं। परिणाम सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के नोटिस बोर्ड पर भी प्रदर्शित किए जाएंगे।

सभी सफल अभ्यर्थियों को 24 मार्च को सुबह 06ः30 बजे सेना भर्ती कार्यालय रायपुर शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय किकेट स्टेडियम, नया रायपुर में प्रारंभिक ब्रीफिंग और डिस्पैच प्रलेखन के लिए उपस्थित होना आवश्यक है। इन सभी सफल अभ्यार्थियों की ट्रेनिंग 01 मई 2025 से अलग-अलग सेंटर में दी जाएगी। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के समाधान के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212, 0771-2965214 पर संपर्क किया जा सकता है।

Next Story