छत्तीसगढ़

647 जल सेंपल पास, 44 सेंपल असफल तत्काल निराकृत हो : आयुक्त

Nilmani Pal
11 Sept 2024 4:29 PM IST
647 जल सेंपल पास, 44 सेंपल असफल तत्काल निराकृत हो : आयुक्त
x

भिलाईनगर bhilainagar news। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में पेयजल विभाग द्वारा पुरे क्षेत्र में पानी की सप्लाई की जा रही है। जिसमें मौसम को देखते हुए आयुक्त देवेश कुमार धु्रव ने जलकार्य विभाग को निर्देशित किये थे, कि सभी वार्डो में पानी का सेंपल लिया जाए। उसकी गुणवत्ता की जाॅच किया जाये की पानी पीने योग्य है की नहीं। Drinking Water Department

इसी तारत्मय में एक हफते के अंदर नेहरू नगर जोन में 118 सेंपल, वैशाली नगर जोन में 100 सेंपल, मदर टेरेसा नगर में 80 सेंपल, शिवाजी नगर खुर्सीपार जोन में 92 सेंपल एवं जोन 05 सेक्टर 06 में 150 सेंपल लिए गये। इसमें से 647 सेंपल निर्धारित मापक के अनुसार सफल पाये गये। 44 सेंपल सभी जोन के मिलाकर असफल पाये गये। इसमें से कुछ क्षेत्रो में पानी का लिकेज होने के कारण मरम्मत करके ठीक किया गया। लगभग 14 सेंपल बोर एवं कुएॅ इत्यादि के थे। जिन्हे ब्लीचिंग पाउडर एवं आवश्यक पदार्थ डालकर ठीक किया गया।

आयुक्त देवेश कुमार धु्रव ने मीटिगं के दौरान सभी अधिकारियो को निर्देशित किये की हमारा मूल उददेश्य है कि सभी को शुद्व पेयजल पीने को मिले। इतने बडे क्षेत्र में लिकेज होना स्वभाविक बात है उतने ही तत्परता से उसे ठीक कर देना चाहिए। कुछ अधिकारियो की शिकायत थी कि लिकेज की समस्या स्थानीय निवासियो द्वारा चोरी छिपे पाईप लाईन में छेद करके कनेक्शन ले लिया जाता है बाद में उसको ढक देते है। इतनी सफाई से चोरी छिपे कनेक्शन लेते है कि समान रूप से पता नहीं चलता है। ऐसे जगहो पर लिकेज पाया जाता है जिससे पीलिया डायरिया एवं जल संबधी बिमारी होने की सम्भावना बनी रहती है। ऐसे कार्यो से लोग बचे। निगम की टीम सर्वे करने जायेगी अगर कोई ऐसा व्यक्ति मिलता तो उसके खिलाफ चालानी कार्यवाही करते हुए दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी एवं संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज भी कराया जायेगा। एक गलती एक व्यक्ति करता है, और प्रभावित सभी होते है।

Next Story