छत्तीसगढ़

64 वर्षीय बुजुर्ग महिला से गैंगरेप, मकान मालिक और उसका साथी गिरफ्तार

Shantanu Roy
7 Feb 2026 11:37 PM IST
64 वर्षीय बुजुर्ग महिला से गैंगरेप, मकान मालिक और उसका साथी गिरफ्तार
x
छग
Baloda Bazar. बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 64 साल की एक असहाय और गंभीर रूप से बीमार बुजुर्ग महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता लंबे समय से बीमार है, बेड पर ही रहती है और खुद से उठने-बैठने में भी असमर्थ है। उसका कोई परिवार नहीं है और वह किराए के मकान में अकेली रहती थी। इस जघन्य अपराध ने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार 6 फरवरी की दोपहर करीब 2 बजे बुजुर्ग महिला जिस मकान में रहती थी, उसी मकान का मालिक अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि दोनों ने मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला की हालत इतनी गंभीर है कि वह न तो खुद को बचा सकती थी और न ही विरोध कर पाने की स्थिति में थी।

घटना का खुलासा तब हुआ जब पड़ोस में रहने वाली एक महिला, जो पीड़िता की रिश्तेदार भी बताई जा रही है, उसका हालचाल जानने कमरे में पहुंची। अंदर का दृश्य देखकर वह सन्न रह गई। उसने देखा कि एक आरोपी शराब के नशे में बुजुर्ग महिला के साथ गलत हरकत कर रहा था। पीड़िता डायपर पहने हुई थी और पूरी तरह असहाय अवस्था में थी। पड़ोसी महिला के मुताबिक, उसे देखते ही आरोपी घबरा गया और उसे डराने-धमकाने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे मारने की कोशिश की और दौड़ाकर बाहर भगा दिया। पड़ोसी महिला किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकली और तुरंत पुलिस को फोन किया। इसके साथ ही उसने आसपास के लोगों और परिचितों को भी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे में मौजूद मकान मालिक और उसके साथी को हिरासत में लिया और थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। आरोपियों की पहचान मोहन दास पंजवानी (64 वर्ष), निवासी डेयरी के पास गैस गोदाम रोड, जो पीड़िता का मकान मालिक है, और श्याम यादव (45 वर्ष), निवासी नयापारा, जो उसका साथी है, के रूप में हुई है। पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता पहले आसपास के घरों में कपड़े-बर्तन की साफ-सफाई का काम कर अपने जीवनयापन करती थी। बीमारी के कारण जब वह काम करने और चलने-फिरने में असमर्थ हो गई, तब भी पड़ोस के लोग मानवता के नाते उसकी मदद करते रहे। कोई उसे खाना दे देता था, तो कोई दवा या पानी का इंतजाम कर देता था। इसी भरोसे के बीच आरोपियों ने उसकी मजबूरी और असहाय स्थिति का फायदा उठाकर यह घिनौनी वारदात की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज दो घंटे के भीतर
दोनों आरोपियों
को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और आगे की जांच प्रक्रिया जारी है। इस घटना ने समाज में बुजुर्गों और असहाय महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग को लेकर भारी आक्रोश है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Tagsबलौदाबाजार समाचारबुजुर्ग महिला से गैंगरेपछत्तीसगढ़ अपराधकोतवाली थानामानवता शर्मसारमकान मालिक गिरफ्तारमहिला अपराधबलौदाबाजार पुलिसअसहाय महिलागैंगरेप मामलाBalodabazar NewsElderly woman gang-rapedChhattisgarh crimeKotwali police stationhumanity shamedlandlord arrestedwomen crimeBalodabazar policehelpless womangang-rape caseछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story